नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए संसद के बजट सत्र के पहले भाग में अवकाश के लिए अनुरोध किया जिसे राज्यसभा ने स्वीकार कर लिया गया।
उच्च सदन की बैठक शुरू होने के बाद सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सदन को सूचित किया कि राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए संसद के बजट सत्र के पहले भाग में 28 जनवरी से 13 फरवरी तक अवकाश के लिए अनुरोध किया है।