मार्श ‘ग्रोइन’ चोट के कारण पहले मैच से बाहर, स्मिथ कवर के रूप में शामिल

0
sdfew2qa

कोलंबो, 11 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को इस हफ्ते के शुरू में ट्रेनिंग के दौरान लगी ‘ग्रोइन’ की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच से बाहर होना पड़ा।

मार्श की अनुपस्थिति में ट्रेविस हेड टीम की अगुआई कर रहे हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया, ‘‘इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान ‘ग्रोइन’ चोट लगने के कारण मिचेल मार्श टी20 विश्व कप के पहले मैच से बाहर रहेंगे। उन्हें लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है। ’’

चोट की वजह से उन्हें ‘टेस्टिकुलर’ रक्तस्राव हुआ है।

बयान में कहा गया, ‘‘स्कैन से ‘टेस्टिकुलर ब्लीडिंग’ की पुष्टि हुई है। उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। खेलने के लिए उनकी वापसी चोट ठीक होने और मेडिकल सलाह से तय होगी। ’’

‘स्टैंडबाय’ खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने पिछले साल फरवरी से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेला है, लेकिन इस प्रारूप में अच्छी फॉर्म में हैं। वह श्रीलंका जाकर वहां के माहौल से तालमेल बिठाने के लिए तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *