जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 12.36 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए: उमर अब्दुल्ला

0
fgtr543ews

जम्मू, 11 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 12.36 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत कई एजेंसियों के माध्यम से यह काम किया जा रहा है।

विधानसभा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक वहीद-उर-रहमान पारा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य भर में लगाए गए स्मार्ट मीटर की कुल संख्या 12,36,507 है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा जम्मू मंडल के दस जिलों में कई 11 केवी फीडर पर 1,600 स्मार्ट फीडर मीटर भी लगाए गए हैं।’’

जिलावार विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के तहत जम्मू मंडल में 6,27,492 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जेपीडीसीएल ने जम्मू में 3,04,468 स्मार्ट मीटर, सांबा में 58,707, उधमपुर में 57,320, डोडा में 22,591, कठुआ में 39,237, किश्तवाड़ में 8,742, पुंछ में 24,902, रामबन में 24,870, रियासी में 25,674 और राजौरी में 60,981 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कश्मीर मंडल में कश्मीर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (केपीडीसीएल) के तहत 6,09,015 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *