आंध्र प्रदेश: राज्यपाल के संबोधन के साथ विधानमंडल का सत्र शुरू

0
Andhra_assembly_1200x768

अमरावती, 11 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. नजीर के संबोधन के साथ बुधवार को शुरू हुए विधानमंडल के संयुक्त सत्र में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) विधायकों ने नारेबाजी की।

पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसीपी विधायकों ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदप) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे ‘‘चोरों का साम्राज्य’’ करार दिया।

रेड्डी लगभग एक साल बाद सदन में उपस्थित हुए और इससे पहले वह 24 फरवरी 2025 को सदन में आए थे।

इससे पहले जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया था कि बुधवार से शुरू होने वाले सत्र के 12 मार्च तक जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *