विधायकों के निजी सहायकों का मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही है जम्मू कश्मीर सरकार : उमर अब्दुल्ला

0
zxcdfrewds

जम्मू, 10 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार केंद्र शासित प्रदेश में विधायकों के साथ कार्यरत निजी सहायकों के मासिक मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक तारिक हमीद कर्रा के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “विधायकों के साथ तैनात निजी सहायकों के मासिक मानदेय में वृद्धि के संबंध में विधि, न्याय और संसदीय कार्य विभाग से एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

अब्दुल्ला ने बताया कि यह प्रस्ताव फिलहाल वित्त विभाग में विचाराधीन है।

कर्रा ने यह भी जानना चाहा था कि क्या विधायकों से जुड़े निजी सहायकों (पीए) ने अन्य सांसदों के स्टाफ के समान यात्रा भत्ता (टीए) और दैनिक भत्ता (डीए) सहित अपने मासिक मानदेय में वृद्धि की मांग की है, और इस मांग पर विचार किए जाने की समय-सीमा क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *