आर्टिफिशियल फूलों से सजाएं घर

0
ab345a3b929df1f0a72409adf4503012

फूलों को सभी पसंद करते हैं। खास मौकों, त्योहारों आदि पर तो घर को सजाने के लिए फूलों का प्रयोग किया ही जाता है। यदि रूटीन में भी घर को फूलों से सजाया जाए तो कभी भी घर बोरिंग नहीं लगेगा बल्कि और आकर्षक हो जाएगा। फूल होते ही आकर्षण का केन्द्र हैं।
 
घर को सजाना ही नहीं बल्कि किसी को उपहार देना हो तो उसमें भी फूलों की आवश्यकता पड़ती है, तभी तो आपके गिफ्ट में चार चांद लगेंगे। फूल यदि उपहार में दिया जाए तो वह आपके दिल की बात बयां करता है। जो आप जुबान से नहीं कह सकते, वह आप फूलों के जरिए जता सकते हैं।

फूल आपको प्रकृति प्रेमी भी बनाते हैं। यदि आपने अपना घर फूलों से सजाया है तो इससे पता चलता है कि आप प्रकृति को कितना चाहते हैं। आप कोमल हृदय वाले हैं। हालांकि असली फूलों से पूरे घर को सजाना बहुत ही मुश्किल है चूंकि एक तो ये बहुत महंगे आते हैं और जल्दी ही खराब भी हो जाते हैं। बेडरूम में रखेंगी तो वहां मिट्टी हो जाएगी। दूसरे फिर इनकी बराबर देखभाल भी करनी पड़गी।

असली फूलों का विकल्प हैं आर्टिफिशियल फूल। घर सजाने के लिए असली फूलों की जगह आर्टिफिशियल फूलों का प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। एक तो ये इतने महंगे नहीं पड़ेंगे, दूसरे ये बहुत दिनों तक चलेंगे। जल्दी खराब भी नहीं होंगे। न ही इन्हें पानी देने की जरूरत है। इन्हें घर के किसी भी कोने में सजाया जा सकता है।

आर्टिफिशियल फूल अलग-अलग रंगों और डिजाइन्स में मिलते हैं। इन्हें बनाने के लिए अलग-अलग तरह के मैटिरियल का प्रयोग किया जाता है। पहले तो सिर्फ आरगंडी के कपड़ों से ही आर्टिफिशियल फूल बनाए जाते थे लेकिन आजकल इन्हें बनाने के लिए सिल्क फेबरिक, राइस पेपर, प्लास्टिक, ग्लास आदि मैटिरियल का इस्तेमाल होता है।

ड्राई फ्लावर्स भी प्रचलित हैं। इनकी खूबसूरत सी कटिंग करके इन पर पाॅलिश कर दी जाती हैं जिससे ये 6 महीने तक खराब नहीं हो पाते। ये देखने में सुंदर तो होते ही हैं और असली फूलों की ही तरह लगते हैं। हालांकि पहले आर्टिफिशियल फूलों को वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए बनाया जाता था किन्तु धीरे-धीरे ये घरों में सजावट के लिए प्रयोग होने लगे।

आर्टिफिशियल फूलों में गुलाब सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये विविध रंगों में मिलते हैं किन्तु दूसरे फूल भी बहुत पसंद किए जाते हैं जिनमें लिली, गुलदाउदी, डेजी, आर्चिड, सूरजमुखी आदि होते है और सभी रंगों में ये फूल बाजार में उपलब्ध होते हैं और ये सभी फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। बिल्कुल असली लगते हैं। इनकी देखरेख करना भी मुश्किल नहीं है।

ये घर के किसी भी कोने में सजाये जा सकते हैं। इनमें सिर्फ खुशबू की ही कमी होती है नहीं तो ये बिल्कुल असली फूलों की तरह ही छटा बिखेरते हैं। इन्हें पानी से धो देने पर ये फिर से खूबसूरत दिखने लगते हैं।

बेडरूम हो या ड्राइंगरूम, कहीं भी ये फूल अपनी छटा बिखेर सकते हैं। बेडरूम में म्यूजिकल गुलाब सजा सकती हैं। इससे बेडरूम का अलग ही लुक हो जाएगा। ड्राइंगरूम की खिड़कियों पर मनीप्लांट की बेल से अलग ही लुक आएगा। सेन्टर टेबल पर छोटे पाट में कुछ छोटे-छोटे गुलाब रख दें। प्यारा लगेगा। छोटे वुडन बेस पर फूलों को डाइनिंग टेबल पर सजाने से कुछ अलग ही लगेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *