कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे

0
f37fa090-fc22-11ef-a2f5-1521fc53bbe4.jpg

चेन्नई, 10 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के वरिष्ठ नेता एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

यह मुलाकात द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की उप महासचिव कनिमोई द्वारा हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के तुरंत बाद और कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सत्ता में हिस्सेदारी की मांग के मद्देनजर हो रही है।

हालांकि, टीएनसीसी प्रमुख के. सेल्वापेरुंथगई ने स्पष्ट किया कि द्रमुक के साथ संबंधों में कोई दरार नहीं है और गठबंधन एवं सीट का बंटवारा कांग्रेस नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा।

जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली आने को कहा गया है।

यहां एक सूत्र ने बताया कि राहुल संभवतः उनसे और राज्य के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *