टीना अंबानी को जल्द फिर से समन भेजेगा ईडी

0
we45453ewsaz

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ‘रिलायंस ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को जल्द नया समन जारी करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को सोमवार को यहां संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

उन्होंने बताया कि टीना को जल्द ही पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा।

ऐसा समझा जाता है कि उन्हें न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया था।

ईडी ने हाल में इस मामले में ‘रिलायंस कम्युनिकेशन’ (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर ईडी ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए हाल में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *