महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कार्यभार संभाला

0
sumetra_V_jpg-1280x720-4g_V_jpg--442x260-4g

मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने पति एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के 13 दिन बाद मंगलवार को राज्य सचिवालय मंत्रालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सीट ग्रहण करते समय उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे के अलावा उनके बेटे पार्थ पवार भी मौजूद थे।

यह पल राज्य नेतृत्व के लिए एक मार्मिक परिवर्तन वाला था।

सुनेत्रा पवार मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगी। यह अजित पवार की मृत्यु के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक है।

वह 23 फरवरी को होने वाले बजट सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में भी भाग लेंगी।

राकांपा नेता अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें आबकारी, खेल, अल्पसंख्यक कल्याण और औकाफ विभागों का प्रभार दिया गया है और साथ ही उन्हें बीड और पुणे का पालक मंत्री भी नियुक्त किया गया है।

वह मंगलवार तड़के पुणे से मुंबई पहुंचीं और दादर क्षेत्र के चैत्यभूमि स्थित सिद्धिविनायक मंदिर तथा बीआर आंबेडकर स्मारक पर प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *