‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्टारडम पर पंहुच चुकी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर आ रही है कि एक लंबे वक्त के बाद श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईथा’ और सुपरनैचुरल ड्रामा ‘नागिन’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘नागिन’ में एक इच्छाधारी ‘नागिन’ के किरदार में वह निश्चित ही ऑडियंस को रोमांचित करेंगी।
मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायण गांवकर की बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग मार्च तक पूरी हो जाएगी। इसके खत्म होते ही इसी साल अप्रैल से श्रद्धा कपूर फिल्म ‘नागिन’ की शूटिंग कर देंगी।
फिल्म ‘स्त्री 2’ (2024) के बाद श्रद्धा अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझ कर कर रही हैं। ‘ईथा’ और ‘नागिन’ के अलावा श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 3’ और ‘भेड़िया 2’ में भी अपनी भूमिका दोहराती नज़र आएंगी।
श्रद्धा ने हाल ही में ‘ज़ूटोपिया 2’ के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स को अपनी आवाज़ दी थी। खबरों के मुताबिक, वह ऑडियंस व्दारा सराही गई फिल्म ‘तुम्बाड’ की प्रीक्वल फिल्म ‘पहाड़पंगिरा’ में भी नज़र आएंगी।
खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी संग शादी की प्लानिंग कर रही हैं और बहुत जल्दी वे मोदी परिवार की बहू बनने वाली हैं। एक लंबे वक्त से श्रद्धा और राहुल मोदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।