जीईएम पोर्टल को बेहतर बनाकर इस साल पेश होगा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मंच: सीईओ

0
xdewdscdsa

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) सार्वजनिक खरीद मंच ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जीईएम) डेटा के बढ़ते बोझ को संभालने और इस साल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक नया मंच तैयार करने के लिए अपने पोर्टल को बेहतर बना रहा है।

जीईएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मिहिर कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पोर्टल के नौ साल पूरे होने के साथ ही जीईएम खुद को दोबारा तैयार कर रहा है। यह खरीदार और विक्रेता के बीच सुगम संपर्क के लिए काम करेगा।

कुमार ने कहा, “हम इस पर चर्चा कर रहे हैं कि जीईएम पोर्टल पर खरीद-बिक्री को और आसान कैसे बनाया जाए। हम इसका विस्तार इस तरह कर रहे हैं कि यह वर्तमान क्षमता से 5-10 गुना अधिक डेटा लोड को संभाल सके। हम चालू वर्ष में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मंच पेश करेंगे।”

सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए नौ अगस्त, 2016 को जीईएम पोर्टल पेश किया गया था। शुरुआत से अब तक इसके माध्यम से 17.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *