जिंसों की बढ़ती लागत के कारण आगामी हफ्तों में कीमतें बढ़ाएगी टाटा मोटर्स: एमडी

0
tatamotorssharepricedemerger1-1761601868

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्रा के अनुसार, जिंसों की बढ़ती लागत के दबाव के कारण कंपनी आगामी हफ्तों में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी।

दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया मूल्य वृद्धि के लिए स्थिति की समीक्षा कर रही है, वहीं हुंदै मोटर इंडिया ने जनवरी में मुख्य रूप से अपने वेन्यू मॉडल पर कीमतें पहले ही बढ़ा दी हैं।

चंद्रा ने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान कहा, ”हम पिछले लगभग एक साल से जिंसों की लागत का दबाव झेल रहे हैं। हमें अभी भी कीमती धातुओं, तांबे आदि की कीमतों में दबाव दिख रहा है। कुल मिलाकर, अगर आप जिंसों की कीमतों में वृद्धि का प्रभाव देखें, तो यह हमारे राजस्व का लगभग दो प्रतिशत से अधिक रहा है।”

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या कंपनी बढ़ती लागत के कारण अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कीमतों में वृद्धि की बात दोहराते हुए चंद्रा ने कहा, ”हम आने वाले हफ्तों में इसकी घोषणा कर पाएंगे।” हालांकि, उन्होंने संभावित मूल्य वृद्धि की मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *