आरएसएस ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘ध्वज यात्रा’ शुरू की

0
asdfr3e2wqsds

श्रीनगर, छह फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने संगठन के बारे में फैली ‘‘गलतफहमियों’’ को दूर करने के लिए शुक्रवार को कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘ध्वज यात्रा’ शुरू की।

यात्रा की प्रतीकात्मक शुरुआत ऐतिहासिक लाल चौक से हुई और इसका समापन पर्यटक स्वागत केंद्र पर हुआ, जहां से प्रतिभागी आगे देश के अन्य हिस्सों की यात्रा के लिए वाहनों में सवार हुए।

यात्रा में शामिल हो रहे प्रतिभागी वीर कपूर ने कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य उन गलतफहमियों को दूर करना है कि आरएसएस कुछ खास लोगों के खिलाफ है। हम उन लोगों तक असली इतिहास भी पहुंचाना चाहते हैं, जिन्हें अब तक इतिहास तोड़-मरोड़कर ही बताया गया है।’’

उन्होंने कहा कि आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने और संगठन द्वारा किए गए कार्यों का उत्सव मनाने के लिए ‘शतक’ नामक फिल्म बनाई गई है जो 19 फरवरी को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *