शीतकालीन ओलंपिक में मशाल थामकर गौरवान्वित हूं : बिंद्रा

0
swer43ewsw

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा ) ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मिलान कोर्तिना शीतकालीन खेलों से पहले ओलंपिक मशाल थामकर वह काफी अच्छा और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

शीतकालीन ओलंपिक शुक्रवार को इटली में शुरू हो रहे हैं ।

बिंद्रा ने बारिश के बीच ली गई तस्वीरों को एक्स पर साझा करते हुए लिखा ,‘‘ मिलानोकोर्तिना 26 में ओलंपिक की मशाल थामकर गौरवान्वित हूं । यह एकता, दृढता और साझा मानवीय आकांक्षा का प्रतीक है ।’’

बीजिंग ओलंपिक 2008 में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा को पिछले साल अक्टूबर में मशाल वाहक चुना गया था ।

शीतकालीन ओलंपिक 22 फरवरी को समाप्त होंगे । इसमें 16 खेलों में 116 पदक दाव पर लगे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *