प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने दी सिक्किम के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
dcfr4redsw2s

गंगटोक, पांच फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को बृहस्पतिवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तमांग 58 वर्ष के हो गए।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां धन माया तमांग से भी आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

तामांग ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए मैं आपका आभारी हूं। आपके आशीर्वाद से मैं सिक्किम के लोगों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिबद्ध हूं।’’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अन्य नेताओं ने भी तमांग को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अपने जन्मदिन पर, अपनी प्रिय माताजी का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद पाकर मैं वास्तव में धन्य और अत्यंत आनंदित महसूस कर रहा हूं। उनकी प्रार्थनाएं, निःस्वार्थ प्रेम और ताकत मेरे लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत रही है और इस क्षण ने मेरे लिए इस दिन को अत्यंत सार्थक बना दिया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *