ओबेरॉय रियल्टी ने मुंबई में 11 एकड़ जमीन के लिए लगाई 5,400 करोड़ रुपये की बोली

0
oberoi-realty-prepares-to-open-second-mall-in-borivali_0_1200.jpg

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने मुंबई में 11 एकड़ भूमि 5,400 करोड़ रुपये में हासिल की। सबसे अधिक बोली लगा कंपनी यह जमीन हासिल की।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा आमंत्रित निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। इसमें बांद्रा ईस्ट में 45,371 वर्ग मीटर (करीब 11 एकड़) रेलवे भूमि को 99 वर्ष के लिए पट्टे पर विकसित करने का प्रस्ताव था। इस भूखंड की ‘फ्लोर स्पेस इंडेक्स’ (एफएसआई) क्षमता 19.50 लाख वर्ग फुट है।

आरएलडीए ने बुधवार को वित्तीय बोलियां खोली।

कंपनी ने कहा, ‘‘ 5,400 करोड़ रुपये की हमारी बोली सबसे अधिक रही है।’’

ओबेरॉय रियल्टी ने बताया कि प्रक्रिया के अगले चरणों को लेकर आरएलडीए की ओर से सूचना का इंतजार किया जा रहा है।

मुंबई स्थित ओबेरॉय रियल्टी देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *