केंद्र ने रश्मि कमल को पश्चिम बंगाल के लिए जनगणना अभियान निदेशक नियुक्त किया

0
er43edewa

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल कैडर की 2006 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी रश्मि कमल को पश्चिम बंगाल के लिए जनगणना अभियान निदेशक और नागरिक पंजीकरण निदेशक नियुक्त किया है।

केंद्र ने बुधवार को जारी एक अधिसूचना के जरिये यह जानकारी दी।

राजपत्र अधिसूचना के अनुसार कमल को केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 14 जनवरी से तीन वर्ष के लिए या अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में होगा।

जनगणना-2027 भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला चरण, गृह सूचीकरण अभियान (एचएलओ), एक अप्रैल से शुरू होगा।

प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 30 दिनों की समय सीमा अधिसूचित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *