प्याज का अचार

0
dfrr4ewsa

सामग्री:- 1 किलो छोटे-छोटे प्याज, 1 बड़ा कप सिरका, 1/4 किलो गुड़ 2 चम्मच पिसी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच गर्म मसाला तथा नमक स्वाद के अनुसार।
विधि:- प्याज को छीलकर धोकर सुखा लीजिए। प्याज पर नमक छिड़क कर एक मर्तबान में या खुले मुंह के बर्तन में डालकर ऊपर से एक कपड़े से ढक कर बांध दीजिए और धूप में रख दीजिए। दो दिन बाद प्याज को निकालकर सूती कपड़े पर रखकर छाया में सुखा लीजिए। सिरका, लालमिर्च, गुड़ तथा गर्म मसाला डालकर प्याज को तेज आंच पर थोड़ी देर पका लीजिये। उतार कर ठंडा करके मर्तबान में डाल दीजिये। एक दिन बीच में दो बार इसे और पकाइये। एक सप्ताह बाद प्याज का मीठा अचार खाने के लिए तैयार  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *