सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

0
sdcfvrewdfre

पुणे, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुनेत्रा पवार ने सोमवार को सातारा जिले के कराड का दौरा किया और राज्य के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शनिवार को पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।

पुणे जिले के बारामती से सुबह कराड पहुंचने के बाद सुनेत्रा पवार ने यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण के स्मारक ‘प्रीतिसंगम’ पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्हें राकांपा संस्थापक शरद पवार अपना गुरु मानते हैं।

उनके दिवंगत पति अजित पवार भी अक्सर चव्हाण और उनकी विचारधाराओं का जिक्र करते थे।

सुनेत्रा आज सातारा जिले के फलटण में अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव के परिवार से मिलने जाएंगी। जाधव की भी पिछले सप्ताह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी। 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गयी थी।

सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *