‘देवदास’, ‘तेरे नाम’ और ‘युवा’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी

0
xdewsdwsa

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) शाहरुख खान अभिनीत “देवदास”, सलमान खान की “तेरे नाम” और अभिषेक बच्चन की “युवा” सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होंगी।

‘पीवीआर सिनेमा’ ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी, जिसमें फिल्मों के नामों के साथ-साथ इनके फिर से रिलीज होने की तारीखें भी बताई गई थीं।

पोस्ट के अनुसार, “देवदास” छह फरवरी को, “तेरे नाम” 20 फरवरी को और “युवा” 27 फरवरी को फिर से रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित “देवदास” 2002 में रिलीज हुई थी और इसमें खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन व माधुरी दीक्षित भी थीं।

“युवा” का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था और यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

“तेरे नाम” फिल्म में भूमिका चावला भी थीं और यह 2003 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *