असम से 15 बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया: हिमंत

0
14_06_486290009cm-1

गुवाहाटी, एक फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि 15 बांग्लादेशी प्रवासियों को असम से वापस भेज दिया गया है।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं जो कहता हूं, वह करता हूं, हमेशा! इसलिए जब मैं कहता हूं कि हम अवैध घुसपैठियों के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेंगे, तो हम सख्त कार्रवाई से अपने वादे पर अमल करते हैं।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘15 अवैध बांग्लादेशियों को वापस उनके घर भेज दिया गया है। हमारा मिशन जारी है…।’’

असम सरकार बांग्लादेश से आने वाले अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और पड़ोसी देश के साथ लगती अपनी सीमाओं से घुसपैठियों को वापस खदेड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *