हरी मिर्च का अचार

0
cdfewdew

सामग्री:- 400 ग्राम हरी मिर्च, 12 नींबूओं का रस, तीन चम्मच पिसी राई, एक छोटा चम्मच हींग, 1 छोटा चम्मच मेथीदाना, पिसी हल्दी 2 चम्मच, 200 ग्राम तेल तथा नमक स्वाद के अनुसार।
विधि:- मिर्च को अच्छी तरह धोकर आधा-आधा बीचों-बीच से चीर लीजिए। अब मिर्च को मसाला और तेल में मिला दीजिए। तेल को हींग तथा हल्दी के साथ मिलाकर हल्का गर्म करके ही मिर्च में मिलाइए। अब ऊपर से नींबू का रस डालकर एक मर्तबान में डालकर धूप में रख दीजिए। दो दिन बाद से ही अचार खाने योग्य हो जाता है।
बनाये गये अचारों को समय-समय पर धूप में रखते रहना चाहिए। अचार को मर्तबान से निकालने से पहले हाथों को अच्छी तरह पोंछ लें ताकि उसमें पानी का अंश न जाने पाये। हमेशा निकालने के लिए स्टील या प्लास्टिक के चम्मच का ही प्रयोग करें। लकड़ी के चम्मच का उपयोग अच्छा रहता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *