इसका अचार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ भूख को भी बढ़ाता है। सामग्री:- मशरूम 1 किलो नमक 50 ग्राम लालमिर्च 10 ग्राम धनिया 10 ग्राम अजवायन 5 ग्राम सरसों का तेल-आधा किलो प्याज 50 ग्राम लहसुन 25 ग्राम अदरक 25 ग्राम मेथी 10 ग्राम जीरा 10 ग्राम विधि:- सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धो लें । उसे तेल में तब तक फ्राई करें जब तक लाल न हो जाए। इसी प्रकार कटे हुए प्याज, लहसुन, अदरक इत्यादि को भी फ्राई करें। थोड़ी देर ठंडा होने के बाद अन्य मसालों को अच्छी तरह मिला दें, तत्पश्चात् किसी शीशे के बर्तन में अचार भर दें। इस अचार में सरसों तेल की तरह सिरके का प्रयोग भी किया जा सकता हैं। अचार में तेल डालकर ढक्कन को अच्छी तरह से बंद कर दें। यह अचार काफी समय तक सुरक्षित रहता है।