उप्र विधानसभा सत्र नौ फरवरी से; बजट 11 फरवरी को पेश होगा : खन्ना

0
14_58_500282068336

लखनऊ, 29 जनवरी (भाषा) वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से शुरू होगा और वित्तीय वर्ष 2026-27 का राज्य बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए खन्ना ने कहा कि सत्र की शुरुआत नौ फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी।

उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को सदन साल के दौरान दिवंगत हुए विधायकों को श्रद्धांजलि देगा और बजट 11 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *