लोकसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे अजित पवार: राजनाथ सिंह

0
asdwdwew2w

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि वह जनता के प्रति करुणा और लोकसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे।

सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वह महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के प्रति समर्पित रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जनता के प्रति करुणामय और लोकसेवा के प्रति समर्पित थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *