States असम से 15 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया: मुख्यमंत्री Focus News 25 January 2026 गुवाहाटी, 25 जनवरी (भाषा) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश से आए 15 अवैध प्रवासियों को असम से वापस भेज दिया गया है।शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।शनिवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा, “हमारे सतर्क सुरक्षाबलों ने 15 अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेज दिया।”उन्होंने कहा, “याद रखें, आप अपनी शर्तों पर आते हैं और हमारी शर्तों पर जाते हैं। सीमाओं पर सब सतर्क हैं। कानून अपना काम कर रहा है। बहुत बढ़िया काम।”हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन घुसपैठियों को राज्य के किस जिले से वापस भेजा गया।राज्य सरकार बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है और पड़ोसी देश से लगी सीमाओं के जरिए घुसपैठियों को वापस भेजा जा रहा है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की: नितिन नवीनNext: तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना More Stories States ममता बनर्जी ने एलपीजी संकट के खिलाफ रैली का नेतृत्व किया Focus News 16 March 2026 0 States राजस्थान में टीकाकरण की दर बढ़कर 91.8 प्रतिशत हुई: मंत्री Focus News 16 March 2026 0 States भाजपा और राजग विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे : राजीव चंद्रशेखऱ Focus News 16 March 2026 0