विकसित भारत का इंजन बनेगा उत्तर प्रदेश: शाह

0
amit-shah-arrives-in-lucknow-1769242037

लखनऊ, 24 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश को देश की “आत्मा” बताते हुए शनिवार को कहा कि 2047 में देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक यह राज्य विकसित भारत के इंजन के रूप में उभरेगा।

शाह ने राज्य स्तरीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित सभा में गैर-भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को दशकों तक पिछड़ा रखा और इसे ‘बीमारू’ राज्य के रूप में प्रचारित किया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे “सफल राज्य” में बदल दिया है।

शाह ने यह भी कहा कि राज्य देश की प्रगति में एक केंद्रीय स्थान रखता है और 2047 तक इसे पूरी तरह से विकसित कर दिया जाएगा।

उन्होंने राज्य के स्थापना दिवस पर कहा, “उत्तर प्रदेश भारत की धड़कन है, और दूसरे शब्दों में कहें तो उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा भी है। मुझे पूरी तरह से विश्वास है कि उत्तर प्रदेश भारत के विकास का इंजन बनेगा, एक विकसित भारत का इंजन।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से विकसित राष्ट्र और विकसित राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने एक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी डबल-इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को भी एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “हम सभी आज इस संकल्प को दोहराते हैं कि जब 15 अगस्त 2047 को स्वतंत्रता की शताब्दी मनाई जाएगी, तब उत्तर प्रदेश एक पूरी तरह से विकसित राज्य होगा और एक विकसित भारत का महत्वपूर्ण राज्य बनेगा।”

शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति में ऐतिहासिक सुधार हुआ है, जिससे निवेश आकर्षित हुआ और विकास में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि लोग जातिवाद से ऊपर उठकर भाजपा को वंशवादीउप्र दिवस शाह पार्टियों पर प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *