पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड जारी, होशियारपुर में 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज

0
sxdfdsxz

चंडीगढ़, 22 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, होशियारपुर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर में भी भीषण ठंड की स्थिती बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में यह पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी के साथ, गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया जबकि लुधियाना और पटियाला में यह क्रमशः 4.4 डिग्री और 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य हरियाणा के भिवानी में भी भीषण ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार में यह 4.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, गुरुग्राम में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रोहतक और नारनौल में यह क्रमशः 6.8 डिग्री और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *