Entertainment ‘ओ रोमियो’ के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया Focus News 10 January 2026 नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर शनिवार को जारी किया गया।फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं।इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के तहत किया है।कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीजर जारी किया।कैप्शन में लिखा गया, “है कोई और जांबाज? ओ’रोमियो। टीजर रिलीज हो गया है। सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026 को।”फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और फरीदा जलाल के साथ-साथ अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया भी हैं।यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: वारबर्ग पिंकस लेमन ट्री की सहायक कंपनी में एपीजी की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगीNext: ओएनजीसी ने पांच दिनों में मोरी-5 कुएं को बंद किया, रिसाव पर काबू पाया More Stories Entertainment शाहरुख खान ने ‘सूबेदार’ में अनिल कपूर के अभिनय की सराहना की Focus News 8 March 2026 0 Entertainment फिल्म ‘नागिन’ में कौन बनेगी नागिन ? Focus News 8 March 2026 0 Entertainment सोशल मीडिया की वायरल भाभी हेमा शर्मा Focus News 8 March 2026 0