22 दिसंबर : अमेरिका में समलैंगिकों को सेना में भर्ती का कानूनी अधिकार मिला

0
sadwqsaq

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) इतिहास में 22 दिसंबर का दिन कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2010 में इसी दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।

1882 : थॉमस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाया गया और यह रोशनी से जगमगा उठा।

1910 : अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किया गया।

1940 : एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।

1971 : तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

1972 : निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।

1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया। विमान में लगभग 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर हस्ताक्षर करके सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।

2020 : चीन के नये मध्यम भारवाहक रॉकेट लांग मार्च-8 ने हेनान के वेनचांग अंतरिक्षयान प्रक्षेपण स्थल से पहली उड़ान भरी और उसने पांच उपग्रहों को उसकी नियोजित कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाया।

2021 : पाकिस्तान, ईरान और तुर्की को जोड़ने वाली एक मालगाड़ी सेवा ‘इस्लामाबाद-तेहरान-इस्तांबुल (आईटीआई) मालगाड़ी’ क्षेत्रीय संपर्क में सुधार और तीनों देशों के बीच व्यापार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए फिर से शुरू की गई। यह सेवा, 10 से अधिक वर्षों तक निलंबित रही।

2023 : प्रसिद्ध कवि और चित्रकार इमरोज़ का मुंबई में उम्र संबंधी बीमारियों के चलते 97 सालकी उम्र में निधन।

2024 : कांगो में क्रिसमस मनाने के लिए घर लौट रहे लोगों से भरी एक नौका के बुसिरा नदी में पलट जाने से 38 लोगों की मौत ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *