प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया

0
dcewe3w

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह समाज के कल्याण में योगदान देने के लिए बेहद उत्सुक रहते थे।

पाटिल का शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शिवराज पाटिल के निधन से दुखी हूं। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाटिल समाज के कल्याण में योगदान देने के लिए बेहद उत्साही रहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कई वर्षों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, हाल में कुछ महीने पहले वह मेरे आवास पर आए थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *