Business पूंजी आकर्षित करने के लिए भारत को 2047 तक हरित ऊर्जा का निर्यातक बनना चाहिए: कांत Focus News 22 February 2024 नयी दिल्ली, जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को पूंजी आकर्षित करने के लिए 2047 तक हरित ऊर्जा का निर्यातक बनना चाहिए।‘रायसीना डायलॉग 2024’ को संबोधित करते हुए कांत ने कहा कि आज की चुनौती जलवायु परिवर्तन है और विश्व बैंक को जलवायु बैंक बनने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी निवेश नवीकरणीय क्षेत्र में आने की उम्मीद है। देश हरित क्षेत्र में जाने के बाद पूंजी को आकर्षित करने में सक्षम होंगे।कांत ने कहा, ‘‘ 2047 तक भारत को हरित ऊर्जा का निर्यातक होना चाहिए…अगर देश हरित ऊर्जा अपनाएंगे तो पूंजी आकर्षित करने में सक्षम होंगे।’’उन्होंने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ को एक अलग रास्ता अपनाना चाहिए। प्रत्येक देश को नवीनीकरण पर जोर देने की जरूरत है।कांत ने कहा कि जैव ईंधन रोजगार सृजन और स्वच्छ ईंधन लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।उन्होंने सुझाव दिया कि 2050 तक देश की 90 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों को नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा किया जाना चाहिए।कांत ने कहा, ‘‘ नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आपको नीतिगत ढांचे, नेतृत्व और वित्त की आवश्यकता है।’’ 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post Navigation Previous अगले 10 वर्षों में भारत की वृद्धि दर 6 से 8 प्रतिशत रहने का भरोसा: वैष्णवNext जदयू नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया More Stories Business बिनौला तेल, मूंगफली तेल-तिलहन छोड़ बाकी सभी में गिरावट Focus News 26 April 2025 0 Business विलय के बाद जियोस्टार का राजस्व 10,006 करोड़ रुपये पर पहुंचा Focus News 26 April 2025 0 Business भारत-अमेरिका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत जारी: जितिन प्रसाद Focus News 26 April 2025 0