States ओडिशा को 2036 तक हरित ऊर्जा का केंद्र बनाने का लक्ष्य: माझी Focus News 7 December 2025 भुवनेश्वर, सात दिसंबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य ने 2036 तक ‘हरित ऊर्जा केंद्र’ के रूप में उभरने का लक्ष्य रखा है।माझी ने राज्य की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिए प्रयास किए जाने पर जोर दिया।माझी ने शनिवार को पुरी में तीन दिवसीय वैश्विक ऊर्जा नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2025 (जीईएलएस 2025) का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य 2036 तक जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को उल्लेखनीय रूप से कम करना है।माझी ने ग्रामीण इलाकों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर जोर दिया।उन्होंने बिजली को आत्मनिर्भरता और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बताते हुए इसकी महत्ता पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों से भी ऊर्जा उत्पादन और संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: गोवा में नाइट क्लब में आग लगने से लोगों की मौत अत्यंत दुखद: गृह मंत्री शाहNext: यशस्वी ने भारत के वनडे तरकश में जोड़ा एक और तीर More Stories States ‘गुलाम मानसिकता वाले बिकाऊ’ लोगों से सावधान रहें बसपा कार्यकर्ता : मायावती Focus News 22 February 2026 0 States शबरिमला के तंत्री को स्वर्ण गबन मामले में ‘फंसाया’ गया : कांग्रेस नेता चेन्निथला Focus News 22 February 2026 0 States अदाणी ने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, दो बिजली परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा Focus News 22 February 2026 0