तैलीय त्वचा से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं क्योंकि इससे आपका चेहरा चिपचिपा लगता है और कील मुंहासे आने का खतरा भी बना रहता है। अगर हम कुछ घरेलू उपचार करें तो परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। पपीता-लेमन फेस पैक:- पके पपीते को अच्छी तरह से मैश कर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। एलोवेरा:- एलोवेरा हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। पेट के साथ यह हमारी तैलीय त्वचा से भी रक्षा करता है। एलोवेरा जैल में शहद मिलाकर चेहरे पर लागएं। तैलीय त्वचा से छुटकारा मिलेगा। घर पर एलावेरा का प्लांट जरूर लगाएं ताकि ताजा तोड़कर इसका प्रयोग किया जा सके। बनाना-हनी और लेमन फेस पैक:-श् केला त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने में मदद करता है। एक केला मैश कर उसमें 1 चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर लगा दें और तब तक लगा रहने दें जब तक सूख न जाए। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अंडा- अंडा सेहत के लिए तो वंडर फूड में आता ही है क्योंकि यह प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। उसके साथ त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। तैलीय त्वचा को बॉय करने के लिए एक अंडे के सफेद भाग में 1 चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। बाद में चेहरा धो लें। मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल:- त्वचा से तेल को कम करने के लिए मुलतानी मिट्टी एक अच्छा साधन है। अगर हम इसमें गुलाबजल मिलाकर चेहरे की त्वचा पर लगाएं तैल तो कम होगा ही, त्वचा भी कोमल बनेगी। सूख जाने पर चेहरा धो लें।