पेरिस, 17 नवंबर (एपी) यूक्रेन ने फ्रांस से 100 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए अभिरुचि पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। पेरिस स्थित यूक्रेन के दूतावास और फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सोमवार को एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन राफेल जेट लड़ाकू विमानों सहित फ्रांसीसी रक्षा उपकरण खरीदने की संभावना पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस दस्तावेज को लेकर अन्य जानकारी नहीं दी गई।
यूक्रेन पर रूस द्वारा फरवरी 2022 में हमला किये जाने के बाद जेलेंस्की का यह पेरिस की नौवीं यात्रा हैं। उनकी फ्रांस के साथ वार्ता का उद्देश्य यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करना है क्योंकि उनके देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और अन्य लक्ष्यों पर रूस बमबारी कर रहा है।