मोटापा बढ़ाता है महिलाओं में आंतों के कैंसर की संभावना

0
xcdfwqsds

विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा आंतों के कैंसर की संभावना को बढ़ाता है। एक शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि मोटापे के कारण महिलाओं में आंतों का कैंसर होने की संभावना दुगुनी पाई गई। इस शोध में 527 महिलाओं को अध्ययन का विषय बनाया गया और 10 वर्ष तक अध्ययन के पश्चात यह निष्कर्ष निकाला गया। इस शोध में एक अन्य बात सामने आयी कि मेनोपाज के पश्चात मोटापाग्रस्त होने पर आंतों का कैंसर के होने की संभावना अधिक नहीं पायी गयी पर मेनोपॉज से पूर्व यह संभावना दुगुनी पायी गयी। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में चर्बी की अधिक मात्रा रक्त में इंसुलिन के स्तर व उससे संबंधित अन्य रसायनों के स्तर को बढ़ाती है जिससे आंतों का कैंसर होने की संभावना बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *