सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्‍ट्रेस- प्रियंका चोपड़ा

0
image-673-1024x540

ग्लोबल आइकन बन चुकी देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग का  दबदबा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कायम है। दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस हैं जो उनकी एक्टिंग और लुक्स के दीवाने हैं।

साल 2002 में आई तेलुगु फिल्म ‘थमीजन’ से करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में सनी देओल के साथ फिल्म ‘द हीरो’ से डेब्यू किया था। और बस उसके बाद उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर, निक जोनस के साथ शादी करने के बाद पति के साथ लॉस एंजेलिस में ही सैटल हो गईं। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए वह बेटी मालती मैरी चोपड़ा  की मां बनीं।   

पहले बीवी और फिर मां बन जाने के बाद से ही प्रियंका की सक्रियता बॉलीवुड में कम और हॉलीवुड में काफी ज्‍यादा नजर आने लगी है। वो जल्द ही हॉलीवुड की फिल्‍म ‘द ब्लफ’ और ‘हैड ऑफ स्टेट्स’ के अलावा एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे पार्ट ‘सिटाडेल 2’ में नजर आएंगी।  

हिंदी सिने दर्शक एक लंबे अरसे से प्रियंका की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।  2019 की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के जरिए आखिरी बार सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आई प्रियंका चोपड़ा की साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ आई थी।

साल 2021 में प्रियंका को लेकर फरहान अख्तर की फिल्‍म कंपनी ने फिल्म ‘जी ले जरा’ की अनाउंसमेंट की थी। फिल्‍म में  प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ लीड रोल निभाने वाली थीं लेकिन वह फिल्‍म ठंडे बस्‍ते में चली गई।

प्रियंका के फैंस के लिए एक अच्‍छी खबर है कि अब वह एसएस राजामौली की मूल रूप से तेलुगु में बनने वाली पेन इंडिया फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी। इस फिल्‍म को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयाली और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में उनकी जोड़ी महेशा बाबू के साथ नजर आएंगी। 1500 करोड़ रुपए के बजट वाली यह फिल्‍म दो पार्ट में बनेगी। इस का पहला पार्ट साल 2027 और दूसरा पार्ट 2029 में रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्‍म के में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा  साउथ स्‍टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभाने वाले थे। लेकिन  खबरों की मानें तो पृथ्वीराज सुकुमारन की जगह अब मेकर्स ने एक्टर जॉन अब्राहम को कास्‍ट किया है।

यदि इस खबर में सच्‍चाई है तो प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम लगभग 17 साल बाद इस फिल्‍म के जरिए एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों साल 2008 की फिल्म ‘दोस्ताना’ में एक साथ दिखाई दिए थे।  

खबरों के अनुसार प्रियंका ने इस फिल्म के लिए लगभग 30 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस चार्ज की है। इस तरह वह फिल्‍म ‘कल्कि 2898 AD (2024)’ के लिए 20 करोड़ की फीस लेने वाली दीपिका को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली फीमेल स्टार बन चुकी हैं।  

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 से शुरू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा अमेरिका और अफ्रीकी जंगलों में भी होने वाली है।  

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *