Sports अदिति मेबैंक गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 27वें स्थान पर Focus News 3 November 2025 कुआलालंपुर, तीन नवंबर (भाषा) भारत की अदिति अशोक अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर से यहां मेबैंक गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर रहीं।अदिति ने अंतिम दौर में तीन बर्डी और तीन बोगी से पार का स्कोर बनाया। इस भारतीय गोल्फर का कुल स्कोर 10 अंडर रहा।मियु यामाशिता (65), हाये जिन चोई (73) और हना ग्रीन (68) तीनों ने 18 अंडर के कुल स्कोर से प्ले ऑफ में जगह बनाई।प्ले ऑफ में जापान की यामाशिता ने बर्डी लगाकर खिताब जीता जबकि ग्रीन और चोई ने पार का स्कोर बनाया।पहले दौर से ही शीर्ष पर चल रहीं चोई अंतिम दौर में एक ओवर 73 के खराब प्रदर्शन से खिताब जीतने से चूक गईं। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: राजग की सरकार बनने पर बिहार में बनेगा रक्षा गलियारा, बाढ़ नियंत्रण आयोग का गठन किया जाएगा: शाहNext: ‘बेंजामिन बटन’ की तरह हर रोज जवां दिखने वाले शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई: शशि थरूर More Stories Sports एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी Focus News 16 March 2026 0 Sports टेस्ट खेलना चाहूंगा लेकिन टी20 में ‘हाथ सेट है’ : सूर्यकुमार Focus News 16 March 2026 0 Sports आईपीए ने इंडियन ओपन को पीडब्ल्यूआर 1000 स्पर्धा के रूप में मान्यता दी Focus News 16 March 2026 0