झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए झारखंड में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 खाली पदों पर भर्ती होगी। झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त से 21 सितंबर 2023 तक होगा। उम्मीदवारों को आवेदन झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर करना है।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट यानी एलएलबी किया होना चाहिए। साथ ही एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है। इसके लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करना होता है।
वैकेंसी डिटेल्स
सामान्य वर्ग-60 पद
अनुसूचित जनजाति-12 पद
अनुसूचित जाति-12 पद
पिछड़ा वर्ग-10 पद
अति पिछड़ा वर्ग-15 पद
ईडब्ल्यूएस-13 पद
एज लिमिट
22 से 35 साल के बीच।
सिलेक्शन प्रोसेस
प्रीलिम्स एग्जाम
मेन एग्जाम
इंटरव्यू
एप्लीकेशन फीस
सामान्य वर्ग, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 600 रुपये