राष्ट्रपति मुर्मू ने केरल राजभवन में के. आर. नारायणन की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

0
sxdesaz

तिरुवनंतपुरम, 23 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को केरल राजभवन परिसर में पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दलित समुदाय से आने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति के सम्मान में स्थापित की गई इस प्रतिमा का अनावरण पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में किया गया।

समारोह के बाद अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने मानव और राष्ट्रीय विकास में नारायणन के योगदान को याद किया। नारायणन केरल से ताल्लुक रखते थे।

मुर्मू ने कहा, ‘‘अपने पूरे जीवन में नारायणन ने मानव और राष्ट्रीय विकास में शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया।’’

नारायणन 1997 से 2002 तक भारत के 10वें राष्ट्रपति रहे। नौ नवंबर 2005 को 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *