रांची, 21 अक्टूबर (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स दल का पहला जत्था 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी स्थित प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाली दक्षिण एशियाई सैफ सीनियर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मंगलवार को यहां पहुंच गया।
धावक प्रणव गुरव, उत्तम पाटिल और अर्नव टाकलकर अपने कोच के साथ सबसे पहले पहुंचे, जिससे तीन दिवसीय महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारतीय अभियान की तैयारी की शुरुआत हुई।
भारत का 92 सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता में भाग लेगा।
धावक प्रणव ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘व्यवस्था बहुत अच्छी है। मैं यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं।’’