सेशेल्स में पैट्रिक हर्मिनी ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

0
202510123538312

विक्टोरिया (सेशेल्स), 12 अक्टूबर (एपी) सेशेल्स में विपक्ष के नेता पैट्रिक हर्मिनी ने शनिवार को दूसरे चरण के मतदान में मौजूदा नेता वेवल रामकलावन को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। रविवार तड़के जारी आधिकारिक परिणाम में यह जानकारी दी गई।

नतीजों के अनुसार, हर्मिनी को 52.7 प्रतिशत वोट मिले, जबकि रामकलावन को 47.3 प्रतिशत वोट मिले।

हर्मिनी ‘यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी’ का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने 2020 में सत्ता गंवाने से पहले चार दशकों तक देश का नेतृत्व किया था। रामकलावन ने लिनयोन डेमोक्रेटिक सेसेलवा पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।

राष्ट्रपति पद के लिए दो सप्ताह पूर्व हुए मतदान में कोई स्पष्ट विजेता नहीं मिलने के बाद दूसरे चरण का मुकाबला हुआ था जिसमें मुख्य दावेदार रामकलावन और हर्मिनी थे।

मतदान बृहस्पतिवार को शुरू हुआ लेकिन द्वीप राष्ट्र के अधिकतर लोगों ने शनिवार को मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *