इस बदलते मौसम में आजकल त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। त्वचा की देखभाल के लिए रोजाना कुछ न कुछ करना चाहिए। थोड़े से शहद में बेसन, नींबू मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आ जाता है। पपीते के छिलकों को मसल कर चेहरे पर लगाने से चेहरे की आभा बढ़ती है। चेहरे पर रात को सोते समय दूध या मलाई की मालिश करनी चाहिए। टमाटर के रस में चोकर मिलाकर लगाना चाहिए। केले को मसलकर मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाना चाहिए। मुलतानी मिट्टी में दही मिलाकर लगाना चाहिए। गुलाब की पंखुडियों को पानी में भिगोकर गुलाब जल तैयार किया जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाना चाहिए। तरबूज एवं खरबूजे के पानी में चोकर मिलाकर त्वचा पर लगाना चाहिए।