उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर लोकमंगल की कामना की

0
vewsaz

लखनऊ, 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर लोकमंगल की कामना की। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं तथा नवरात्रि मेले की तैयारियों की जानकारी ली।

इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार प्रातः तुलसीपुर स्थित देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया और मां की आरती की।

मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां मुख्यमंत्री ने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *