मॉस्को, 22 सितंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ एक परमाणु समझौते की फरवरी में समाप्ति के बाद, मास्को और एक वर्ष तक परमाणु हथियार सीमा का पालन करेगा।
‘न्यू स्टार्ट’ संधि, रूस और अमेरिका के बीच हथियार नियंत्रण समझौता है।
रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि इस समझौते की समाप्ति से वैश्विक स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पुतिन ने कहा कि रूस उम्मीद करता है कि अमेरिका भी मास्को के उदाहरण का अनुसरण करेगा और संधि की सीमाओं का पालन करेगा।