आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एशिया कप 2025 की सफलता पर भारतीय टीम को बधाई दी

0
de2wa

अमरावती, 15 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम और पुरुष क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।

नायडू ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने दृढ़ संकल्प, टीम वर्क के साथ रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है। भविष्य में आपको और भी बेहतर उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए पुरुष क्रिकेट टीम की भी सराहना की और कहा कि उनका प्रदर्शन देश के लिए बेहद गर्व की बात है।

नायडू ने पोस्ट में कहा, “एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। शाबाश, लड़को!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *