मुख्यमंत्री हिमंत ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

er443ewq

गुवाहाटी, 29 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि राज्य एक खेल केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में कदम उठा रहा है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर महान मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘असम ने खेल क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है – खिलाड़ी कल्याण, आधुनिक बुनियादी ढांचा, खेल महारण, आदि। हम असम को भारत के सबसे सबसे प्रमुख केंद्रों में से एक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।