अमरावती, 22 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू यूरोप की अपनी छुट्टी के बाद सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे। नायडू के मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार को चार बैठकें करने वाले हैं। सुबह 10.30 बजे उनका केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने का कार्यक्रम था।
राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाद में उनका पूर्वाह्न 11:20 बजे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिलने का कार्यक्रम था। इसके बाद दोपहर 12 बजे और दोपहर 1:40 बजे वह क्रमशः वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमित शाह से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।
यूरोप में अपने परिवार के साथ अपना 75वां जन्मदिन मनाने के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में ये बैठकें करने वाले हैं। ये बैठकें खासकर ऐसे समय में हो रही हैं जब उनका लक्ष्य आंध्र प्रदेश में एक ‘मेगा सिटी’ का निर्माण करना है।
नायडू ताड़ेपल्ली, गुंटूर, मंगलगिरी और विजयवाड़ा को मिलाकर अमरावती का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।
तेदेपा सुप्रीमो अमरावती में ‘अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ बनाने के लिए 30,000 एकड़ जमीन जुटाने पर भी विचार कर रहे हैं।