भारत ने समुद्री मार्ग से अमेरिका को अनार की पहली खेप निर्यात की

0
content_image_246cf32b-67a8-4050-b4ab-5e4407545a9a

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने पहली बार समुद्री मार्ग से अमेरिका को 14 टन अनार का निर्यात किया है।

पारंपरिक रूप से निर्यात हवाई मार्ग से किया जाता था। अब उद्योग लागत प्रभावी और टिकाऊ समुद्री माल ढुलाई को अपना रहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार भारत ने पिछले महीने 4,620 बक्से या लगभग 14 टन अनार भेजे। यह खेप अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुंची।

अमेरिका ने 2023 के सत्र के दौरान अनार के लिए बाजार पहुंच दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *