पांचवा राष्ट्रीय समुद्री मत्स्यिकी गणना नवंबर-दिसंबर में किया जाएगा : सीएमएफआरआई

0
Centre-and-coastal-states-team-up-for-harnessing-potential-of-marine-fisheries

कोच्चि, सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 12 लाख मछुआरा परिवारों के आंकड़े एकत्र करने के लिए इस साल नवंबर और दिसंबर में वृहद पैमाने पर एक अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

संस्थान ने बताया कि आंकड़ा संग्रह 5वीं राष्ट्रीय समुद्री मत्स्यिकी गणना (एमएफसी 2025) के लिए किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि इस गणना में समुद्री मछुआरों के परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का दस्तावेजीकरण किया जाएगा तथा देश के सम्पूर्ण समुद्र तट पर मत्स्य पालन के बुनियादी ढांचे का मानचित्र तैयार किया जाएगा।

सीएमएफआरआई ने बताया कि स्थानीय मछुआरा समुदाय से चुने गए गणनाकार 45 दिनों के डेटा संग्रह अभ्यास के दौरान प्रत्येक समुद्री मछुआरे के घर तक पहुंचेंगे।

एक बयान में कहा गया है कि एमएफसी 2025 को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग द्वारा वित्त पोषित और समन्वित किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *